संस्कृत ग्रन्थों का अन्यभाषाओं में अनुवाद
१. ९९०-१००७, महाभारत के आदि के नौ पर्वों का जावी भाषानुवाद धर्मवंश के राजा मतराम नरेश के काल में हुआ।
२. ५३१-५७९, काश्मीर की तन्त्राख्यायिका रूप में पैदा हुई व कालान्तर के पञ्चतन्त्र के नाम से प्रसिद्ध हुई जनकथा को सम्राट खुसरो शेरखां ने “पहलवी” में अनुवाद किया। (अब अमेरिका में ६० भाषा में सुरक्षित)
३. १६५६-५७, मुगल बादशाह दाराशिकोह, ५२ उपनिषदों का फारसी में अनुवाद किया।
४. १७४९-१८३६, सर चार्ल्स विलकंस, “श्रीमद्भगवद्गीता” का पहली बार अंग्रेजी अनुवाद। (अब १४० भाषा में मिलती है)
५. १७९७, विलियम जोन्स, अभिज्ञानशाकुन्तलम् का अनुवाद
६. १६२०-६८, हेनरिक रॉथ, वेणीदत्त के पञ्चतत्त्व का लेटिन में अनुवाद
७. १६२०-६८, हेनरिक रॉथ, संस्कृत व्याकरण का लेटिन में अनुवाद।
८. १६२०-६८, हेनरिक रॉथ, सदानन्द का वेदान्तसार का लेटिन अनुवाद।
९. १६२०-६८, हेनरिक रॉथ, दशावतार का लेटिन अनुवाद।(ये समस्त पाण्डुलिपियाँ अभी भी रोम नगर के संग्रहालय में व्यवस्थित है)
१०. करुणा कौशल्य, बुधचरितम् का थाई भाषानुवाद।
११. करुणा कौशल्य, वर्तमान समय में महाभारत का थाई में अनुवाद
अन्यभाषाओं के ग्रन्थों का संस्कृत भाषा में अनुवाद-
१. अलबरुनी के कहने पर मुहम्मद गजनवी ने अपने सिक्कों का संस्कृत में अनुवाद करवाया।
२. १७ वीं सदी , महेश ठाकुर, अकबरनाम का संस्कृतानुवाद “सर्वदेशवृत्तान्तसंग्रह”।
३. २०११, पं. अमीरचन्द्र शास्त्री, जवाहरलाल नेहरु के my Autobiogrphy का नेहरुचरितम् अनुवाद।
४. २०११, प्रो. वेप्पटिकुटुम्बशास्त्री, स्वामी निर्वेदानन्द के “The Complete work on swami Vivekaanand” का “भारतं तस्य समस्याश्च”
५. २०११ में रमाकान्त पाण्डेय ने “तया कथितमासीत्”, चन्द्रधर्शर्मा गुलेरी के “उसने कहा था” का संस्कृतानुवाद
६. डॉ मनमोहनघोष ने आंग्लभाषा में अनुवाद के साथ नाट्यशास्त्र का अभिनव टीका सहित सम्पादन किया। १९५० में प्रथम संस्करण जिसमें १ से २७ अध्यायों का सम्पादन हुआ तथा १९६१ में द्वितीय संस्करण में २८ से ३६ अध्याय तक का सम्पादन किया।
७. १९६४ में नाट्यशास्त्र का उडिया भाषा में अनुवाद साहित्य अकादमी भुवनेश्वर उडीसा से प्रकाशन
८. १९७१ में पं. मधुसूदन शास्त्री द्वारा हिन्दी में अभिनवभारती सहित नाट्यशास्त्र का बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से प्रकाशन किया।
९. १९७२ से१९७८ में बाबूलाल शुक्ल ने प्रथम १९ अध्यायों तक दो भागों में पाठभेदों एवं व्याख्यात्मक टिप्पणियों सहित, चौखम्बा संस्कृत सीरीज, वाराणसी।
if any question, you can comments.... ConversionConversion EmoticonEmoticon